दतिया के कलेक्टर वानखडे पहुंचे अभिनंदन बैंक

हुआ आदर-सत्कार, बैंक की प्रगति पर भी खुश हुए

अमरावती/दि.16 दतिया के जिलाधीश आईएएस स्वप्नील वानखडे ने हाल ही में अभिनंदन बैंक के मुख्यालय को भेंट दी. इस समय अध्यक्ष एड. विजय बोथरा, प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष सुदर्शन गांग ने उनका शाल, श्रीफल और बैंक का सम्मानचिन्ह देकर सत्कार किया. उन्हें बैंक के विशेषांक ‘अर्थसरिता’ भी दी गई.
बैंक के सीईओ शिवाजी देठे ने स्वप्नील वानखडे का परिचय करते हुए बताया कि, सॉफ्टवेयर इंजीनियर वानखडे ने 132 रैंकिंग के साथ यूपीएससी एक्झाम उत्तीर्ण की थी. अभी वे दतिया के कलेक्टर है. लोकाभिमुख कामकाज के लिए जाने जाते हैैं. मूल रुप से अमरावती के वानखडे ने प्रशासकीय पारी में जनहित के कई और मिसाल बने कार्य किए हैं.
अध्यक्ष एड. विजय बोथरा ने बैंक के कामकाज की जानकारी दी और बताया कि, राज्य सरकार के सहकारनिष्ठ एवं सहकार भूषण पुरस्कार मिल चुके हैं. पिछले वित्त वर्ष में बैंक ने 713 करोड का बिझनेस किया. वानखडे ने इस समय कहा कि, उन्होंने जबलपुर में कार्य करते समय राज्य परिवहन की कबाड बसों का रुपांतरण महिला श्रद्धालुओं के लिए नर्मदा नदी के तट पर चेंजिंग रुम्स में किया था. उसकी बडी प्रशंसा हुई थी. वानखडे ने बैंक की ग्राहक सेवा और झीरो एनपीए को सराहनीय बताया. उन्होंने कहा कि वे भी दतिया जिले की मध्यवर्ती बैंक के पदसिद्ध अध्यक्ष है. उस बैंक का कार्यभार संभालते हुए एनपीए कम करने में उन्हें थोडी सफलता मिली है. उन्होंने किसानों के लिए सेवा सहकारी सोसायटी के जरिए बीज-खाद उपलब्ध करवाने का उल्लेख किया.
सर्वश्री प्रमोद कोहाले, लोकमत के गजानन चोपडे, बैंक संचालक राजेंद्र सिंघई, कंवरीलाल ओस्तवाल, राजेंद्र भंसाली, किशोर बोकरिया, एड. गौरव लुणावत, सिद्धार्थ बोथरा, उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल उगले और अधिकारी उपस्थित थे.

Back to top button