लायंस क्लब ऑफ अमरावती प्रीमियम में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर की विजिट
वर्षभर के सेवा कार्यों की हुई सराहना

* वीडियो सचिवीय रिपोर्ट बनी कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण
अमरावती/दि.30- लायंस क्लब ऑफ अमरावती प्रीमियम द्वारा डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन भरत भलघट की आधिकारिक क्लब विजिट का आयोजन शहर के होटल ऑर्टस में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ. कार्यक्रम में क्लब के सभी सदस्यों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही.
अपने संबोधन में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन भरत भलघट ने क्लब द्वारा वर्षभर किए गए सेवा एवं सामाजिक कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना की. उन्होंने कहा कि लायंस क्लब ऑफ अमरावती प्रीमियम ने समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए जिले में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है. उन्होंने क्लब के अध्यक्ष लायन मनीष दारा, सचिव लायन रोहित खुराना एवं कोषाध्यक्ष लायन राजेंद्र सिंह छाबड़ा के नेतृत्व की विशेष प्रशंसा करते हुए पूरे कार्यकाल को सफल एवं अनुकरणीय बताया.
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण क्लब के सचिव लायन रोहित खुराना द्वारा प्रस्तुत वर्षभर की सचिवीय रिपोर्ट रही. पारंपरिक शैली से हटकर आधुनिक वीडियो प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत की गई इस रिपोर्ट ने सभी उपस्थित सदस्यों एवं अतिथियों को प्रभावित किया. इस अवसर पर लायंस क्लब में दस वर्ष की सफल सेवा पूर्ण करने वाले वरिष्ठ सदस्यों को डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन भरत भलघट के करकमलों द्वारा दस वर्ष की सर्विस पिन पहनाकर सम्मानित किया गया. वरिष्ठ सदस्यों के सेवा समर्पण एवं क्लब के प्रति उनके योगदान की सभी ने प्रशंसा की. कार्यक्रम के दौरान डॉ. निक्कू खालसा ने सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय देते हुए एक जरूरतमंद महिला को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सिलाई मशीन भेंट की. इस सेवा कार्य की उपस्थित सभी सदस्यों ने सराहना करते हुए इसे क्लब की सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण बताया.
कार्यक्रम के साथ ही अध्यक्ष लायन मनीष दारा, सचिव लायन रोहित खुराना एवं कोषाध्यक्ष लायन राजेंद्र सिंह छाबड़ा का एक वर्ष का सफल कार्यकाल पूर्ण हुआ. पूरे वर्ष क्लब द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण एवं मानव सेवा से जुड़े अनेक जनकल्याणकारी प्रकल्पों का सफलतापूर्वक संचालन किया गया. इस समय मनीष दारा, रोहित खुराना, राज सिंघ छाबड़ा, डॉ लक्ष्मीकांत राठी, राजेंद्र जाधव, डॉ निक्कू खालसा, श्रीकांत टेकाड़े, रीज़न चेयरपर्सन राजा किंगरानी, जोन चेयरपर्सन राहुल चड्ढा, डॉ. पंकज घूड़ियाल, डॉ. आशीष साबू, गोपाल पनपलिया, मनोज भेंडे, रतनदीप सिंघ बग्गा, विनोद अग्रवाल, अरुण भाऊ, ऋषभ चांडक, संजय देशमुख, राजेश छाबड़ा, आशीष पेटे, पंजक छाबड़ा, तेजस पोपट, तेजस अम्बुलकर, विनय ताना, दीपक आशारानी, नमनदीप सिंह सलूजा, सारंग राऊत, गौरव सिसोदिया, रवीश भाई, डॉ. रोहन देशमुख, धवल शाह, हैनी सिंह अरोरा, प्रदीप खोले, संकेत महले, हर्षद जवारकर, अर्पित गोयनका, गोविंदा केला, अनुराग केला, शशांक भाई, मंगेश भाई, आनंद भेले, निरुद्ध लढ्ढा, सोहित चौधरी, कल्पेश मालपानी, छायाताई, आरती वानखेडे, गगन कौर खालसा, डॉ. शिल्पा दारा, सोनालीताई आदि सभी सदस्य उपस्थित थे.





