2 मई से विदर्भ एक्सप्रेस केवल अजनी तक

मध्य रेलवे ने बगैर कारण बताए की घोषणा

नागपुर/ दि.28- गोेंदिया- नागपुर- छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई के बीच रोज चलनेवाली विदर्भ एक्सप्रेस 12106/ 12105 को आगामी 3 मई से अजनी स्टेशन से ही रवाना किया जायेगा और लौटती यात्रा भी अजनी तक ही होगी. यह घोषणा मध्य रेलवे ने की है. गोंदिया- नागपुर का सफर आगामी 23 मई तक बंद रहेगा, ऐसी जानकारी अधिकारी ने दी और अब तक कोई अधिसूचना जारी नहीं होने से इस व्यवस्था के पीछे का कारण नहीं बताया.
20 दिनों तक गोंदिया- नागपुर के बीच विदर्भ एक्सप्रेस का सफर बंद रहेगा. आईआरसीपीसी के वेबसाइट पर चेक किया तो विदर्भ एक्सप्रेस 2 मई से अजनी पर ही खत्म करने और 3 मई से अजनी से ही चलाए जाने की जानकारी दी जाती है. गोंदिया और नागपुर सेक्शन बडा व्यस्त हैं. ऐसे में निर्माण के अनेक काम प्रगति पर होने से विदर्भ एक्सप्रेस को भी नागपुर अर्थात अजनी तक ही चलाया जायेगा. बता दें कि गोंदिया स्टेशन पर एप्रन कार्य पूर्णता की ओर है. वहीं पुनर्विकास प्रकल्प के कारण नागपुर स्टेशन का प्लेटफार्म क्रमांक 2 डेढ माह के लिए बंद कर दिया गया है.
मध्य रेलवे ने डबल डायमंड क्रॉसिंग पर भी कार्य तेज किए है. इसी कारण विदर्भ एक्सप्रेस को भी अजनी तक ही चलाए जाने का निर्णय बताया जा रहा है. नागपुर बडा व्यस्त जंक्शन होने से रेलवे ने कई गाडियों को यहां से चलाए जाने के टाइमटेबल में थोडा परिवर्तन करने का निर्णय किया हैं. पूरा मार्ग लॉक कर देने की जगह रेलवे कुछ यात्री गाडियों को री शेडयूल कर रही हैं.

Back to top button