चरित्र पर संदेह कर सरेआम सडक पर पत्नी को उतारा मौत के घाट

वाशिम जिले के मालेगांव की घटना

वाशिम/दि.28 – चरित्र पर संदेह पर 40 वर्षीय पति ने अपनी पत्नी की दिनदहाडे बीच सडक पर तीक्ष्ण हथियार से वार कर हत्या कर दी. यह घटना सोमवार 27 अप्रैल को सुबह 8.30 बजे के दौरान घटित हुई. इस घटना से परिसर में हडकंप मच गया है. मृतक महिला का नाम पुष्पा वाघ (35) है. जबकि आरोपी पति का नाम विठ्ठल वाघ है.
जानकारी के मुताबिक आरोपी विठ्ठल वाघ (40) यह काम के सिलसिले में पुणे में रहता था और कभी-कभी मालेगांव अपने घर आया करता था. हर बार पत्नी पुष्पा वाघ (35) के साथ चरित्र पर संदेह कर वह विवाद किया करता था. सोमवार 27 अप्रैल को सुबह इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया. इस विवाद के चलते संतप्त होकर विठ्ठल वाघ ने अपनी पत्नी पुष्पा पर जानलेवा हमला कर दिया. अपनी जान बचाने के लिए पुष्पा घर के बार दौड पडी. लेकिन आरोपी विठ्ठल ने उसका पीछा कर बीच सडक पर उसे पकडकर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी. दिनदहाडे हुई इस घटना से पूरे शहर में हडकंप मच गया. घटनास्थल पर नागरिकों की भारी भीड जमा हो गई थी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस का दल घटनास्थल पहुंचा और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. इस घटना से वाघ परिवार में खलबली मच गई है. मृतक को दो छोटे बच्चे है. पिता हत्या के आरोप में गिरफ्तार किये जाने से यह मासूम बच्चे अनाथ हो गये है. हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है.

Back to top button