मेडिकल स्टोर से 22 लाख का माल जब्त
बिना लाइसेंस दवाओं की बिक्री

जागनाथ बुधवारी के फोनेक्स मेडिक्राफ्ट पर कार्रवाई
वाठोडा की शंकर फार्मेसी का लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू
नागपुर/दि.9– नशे के लिए दवाओं के दुरूपयोग पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मादक पदार्थ विरोधी टास्क फोर्स और अन्न व औषधी प्रशासन विभाग ने शहर के दो मेडिकल स्टोर्स पर संयुक्त कार्रवाई की. जांच के दौरान बिना वैध लाइसेंस के दवाएं बेचनेवाले मेडिकल स्टोर से 22 लाख 3 हजार 744 रूपए का दवा स्टॉक जब्त किया गया. वहीं वाठोडा स्थित एक अन्य फार्मेसी में जरूरी दस्तावेज उपलब्ध नहीं मिलने पर उसका औषधी लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की गई है.
* एजेंसियों के लक्ष्य निर्धारित
केंन्द्र और राज्य सरकार ने वर्ष 2026 से 2029 तक नशीले पदार्थो के नियंत्रण को लेकर विभिन्न विभागों और संबंधित एजेंसियों के लिए लक्ष्य निर्धारित किए है. इसी के तहत 1 से 15 अक्तूबर तक मेडिकल स्टोर्स और फार्मेसी की जांच का विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत 7 अक्तूबर को मादक पदार्थ विरोधी टास्क फोर्स नागपुर विभाग और अन्न व औषधी प्रशासन विभाग की टीम ने शहर के मेडिकल स्टोर्स की जांच की. जगन्नाथ बुधवारी स्थित फोनेक्स मेडिक्राफ्ट की जांच के दौरान संचालक के पास दवा बिक्री का वैध लाइसेंस नहीं मिला. इसके बाद दुकान में मौजूद 22,03,744 रूपए का दवा स्टॉक जब्त कर लिया गया.
इन्होंने की कार्रवाई- इसके बाद टीम ने वाठोडा की शंकर फार्मेसी की जांच की. यहां औषधी नियमों के अनुसार आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं पाए गए.





