श्री हव्याप्र मंडल की एशियाई तैराकी प्रतियोगिता में तिरंगी उडान

12 वीं एशियन एज ग्रुप वॉटर पोलो चैम्पियनशीप के लिए तीन तैराकों का भारतीय टीम में चयन

अमरावती/दि.17 श्री हनुमान व्यायाम प्रसारक मंडल के तैराकी विभाग ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए शहर के खेल जगत का गौरव बढाया है. थाईलैंड के बैंकॉक में 15 से 25 जुलाई के दौरान आयोजित 12 वीं एशियन एज ग्रुप वॉटर पोलो चैम्पियनशीप के लिए मंडल के स्वर्णिम मिलिंद चेपे, मंथन लोहमर्ष मंथन तथा शौर्य अमित गुप्ता का भारतीय टीम में चयन हुआ है. उनके चयन पर अमरावती शहर सहित विदर्भ के खेल जगत में हर्ष का वातावरण है.
श्री हनुमान व्यायाम प्रसारक मंडल देश के अग्रणी तैराकी एवं वॉटर पोलो प्रशिक्षण केंद्रों में से एक माना जाता है. मंडल के अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्वीमिंग पुल में वर्षों से नियमित अभ्यास कर रहे इन तीन खिलाडियों ने कठिन परिश्रम, निरंतर अभ्यास और उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर भारतीय टीम में स्थान प्राप्त किया है. श्री हव्याप्र मंडल द्वारा खिलाडियों को अत्याधुनिक सुविधाएं, उच्चस्तरिय प्रशिक्षण तथा आवश्यक खेल मार्गदर्शन निशुल्क उपलब्ध कराया जाता है. राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में इन खिलाडियों ने अनेक पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है और अब वे एशियाई स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे.
इन खिलाडियों ने अपनी इस उल्लेखनीय सफलता का श्रेय श्री हव्याप्र मंडल के प्रधान सचिव पद्मश्री प्रभाकरराव वैद्य, सचिव प्रो. डॉ. माधुरी चेंडके, अमरावती तैराकी संघ के अध्यक्ष वसंतराव हरणे, प्रो. डॉ. टॉमी जोश, प्रो. डॉ. लक्ष्मीकांत खंडागले, तैराकी विभाग प्रमुख एवं प्रशिक्षक प्रो. डॉ. योगेश निर्मल तथा प्रशिक्षक मयुर कुमार और वैभवी थेटे को दिया है. खिलाडियों की इस उपलब्धी पर मंडल के कार्याध्यक्ष एड. प्रशांत देशपांडे, उपाध्यक्ष डॉ. श्रीकांत चेंडके, कोषाध्यक्ष प्राचार्य डॉ. श्रीनिवास देशपांडे, सचिव प्रो. रवींद्र खांडेकर, डॉ. विकास कोलेश्वर सहित मंडल के सभी पदाधिकारियों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों और खिलाडियों ने अभिनंदन कर शुभकामनाएं दी.

Back to top button