अमरावती में 97.54 फीसद मतदाताओं तक पहुंचे एसआईआर आवेदन
डिजिटाइजेशन की रफ्तार धीमी

* 24.82 लाख मतदाताओं को फॉर्म वितरित
* अब तक 44.94 फीसद आवेदन ही हुए डिजिटल
अमरावती/दि.17- निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत अमरावती जिले में मतदाताओं तक आवेदन पहुंचाने का कार्य लगभग पूरा हो चुका है. 16 जुलाई तक जिले के 97.54 प्रतिशत मतदाताओं के घर-घर जाकर आवेदन वितरित किए जा चुके हैं, जबकि डिजिटाइजेशन का कार्य अभी अपेक्षाकृत धीमी गति से चल रहा है. अब तक केवल 44.94 प्रतिशत आवेदन ही डिजिटल किए जा सके हैं.
जिले के आठ विधानसभा क्षेत्रों के कुल 25 लाख 45 हजार 677 मतदाताओं से आवेदन पत्र की दो प्रतियां भरवाई जा रही हैं. इनमें एक प्रति मतदाता अपने पास रखेगा, जबकि दूसरी प्रति बूथ लेवल अधिकारी के पास जमा होगी. अभियान के लिए जिले में 233 सुपरवाइजर और 2,682 बीएलओ नियुक्त किए गए हैं. निर्वाचन विभाग के अनुसार यदि कोई मतदाता पहली बार घर पर नहीं मिलता है तो बीएलओ उसके घर तीन बार तक जाएंगे. इसके बाद भी संपर्क नहीं होने पर पंचनामा तैयार कर उसे ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा. 16 जुलाई तक जिले के 25,45,677 मतदाताओं में से 24,82,994 मतदाताओं को आवेदन वितरित किए जा चुके हैं, जबकि 11,43,909 आवेदन डिजिटाइज किए गए हैं. निर्वाचन विभाग का लक्ष्य सभी पात्र मतदाताओं के आवेदन समय पर प्राप्त कर उनका शीघ्र डिजिटाइजेशन पूरा करना है.
* विधानसभा निहाय स्थिति (16 जुलाई तक)
धामणगांव रेलवे – 3,07,553 आवेदन वितरित, 61.81% डिजिटाइजेशन
बडनेरा – 3,67,820 आवेदन, 29.28% डिजिटाइजेशन
अमरावती – 3,56,119 आवेदन, 27.56% डिजिटाइजेशन
तिवसा – 2,80,376 आवेदन, 44.07% डिजिटाइजेशन
दर्यापुर – 3,03,345 आवेदन, 63.01% डिजिटाइजेशन
मेलघाट – 2,98,513 आवेदन, 39.02% डिजिटाइजेशन
अचलपुर – 2,82,409 आवेदन, 39.99% डिजिटाइजेशन
मोर्शी – 2,86,788 आवेदन, 62.68% डिजिटाइजेशन