नागपुर में अब एलएसडी जब्त
घातक नशीला पदार्थ

* दो विद्यार्थी पकडे गए
नागपुर/ दि.25- अभिभावकों की नींद उडाकर रखनेवाली खबर हैं. नागपुर के जयताला ऐरिया में शुक्रवार शाम पुलिस ने एलएसडी मादक पदार्थ के साथ दो अभियांत्रिकी विद्यार्थियों को पकडा हैं. यह बडा ही घातक नशीला पदार्थ हैं. जब्त माल का दाम 1 लाख 70 हजार रुपए बताया गया हैं. पुलिस का अंदेशा है कि एमडी उपलब्ध नहीं होने से अब विद्यार्थी और बडे घरों के युवा एलएसडी के नशे की तरफ बढ रहे हैं. पुलिस अधिकारियों ने भी इस जब्ती पर चिंता व्यक्त की हैं.
जानकारी के अनुसार पुलिस को एलएसडी खेप लाए जाने की भनक लगी तब जयताला में वरिष्ठ अधिकारी के साथ महिला पुलिस कर्मी बीच चौराहे पहुंचे. बाइक से जा रहें विद्यार्थियों को महिला पुलिस ने ग्राहक बनकर रोकने की कोशिष की. विद्यार्थी शीघ्र ही समझ गए कि महिला पुलिस से ताल्लुक रखती हैं. उन्होंने वहां से भाग जाना बेहतर समझा. पुलिस ने तुरंत उनके अपार्टमेंट का पता लगा लिया. वहां से दोनों को बंदी बनाते हुए पुलिस ने 1.7 लाख की एलएसडी जब्त की. उनके सप्लायर का पता लगाने की कोशिष किए जाने की जानकारी पुलिस अधिकारी ने दी और बताया कि मामला चिंता बढानेवाला हैं. नागपुर में पहली बार एलएसडी की खेप पकडी गई हैं. युवा वर्ग मेफेड्रॉन की बजाय अब एलएसडी की ओर तो नहीं बढ रहा? इसके डॉटस आते हैं. उसे शरीर पर चिपकाकर नशा किया जाता हैं. पुलिस ने दावा किया कि वह संपूर्ण गिरोह का भंडाफोड करेगी.





