दर्यापुर में उत्साह के साथ निकली महाकावड़ यात्रा
जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत, भक्तिमय हुआ वातावरण

दर्यापुर/दि.8– श्रावण मास के अंतिम सोमवार को पश्चिमी विदर्भ के शिवभक्तों की आस्था के प्रमुख केंद्र श्री लक्षे हकेश्वर संस्थान, लखपुरी से महाकावड़ यात्रा निकाली गई. पूर्णा नदी के किनारे से शुरू हुई यह यात्रा दर्यापुर में प्रवेश करते ही भक्तिमय माहौल में बदल गई. बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़ लेकर यात्रा में शामिल हुए.
श्रावण मास के दौरान हर रविवार रात कांवड़ लेकर तथा सोमवार को कांवड़ को कंधे पर लेकर शिवभक्त दर्यापुर पहुंचते हैं. इसी परंपरा के तहत अंतिम सोमवार को लखपुरी से महाकावड़ यात्रा निकाली गई. यात्रा का बनोसा और दर्यापुर में विभिन्न कांवड़ मंडलों, सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों, व्यापारिक संगठनों तथा नागरिकों की ओर से उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया. हनुमान व्यायाम मंडल बनोसा द्वारा संचालित महाकाल कांवड़ मंडल, आदिशक्ति महिला कांवड़ मंडल, नवयुवक शिवभक्त मंडल, आनंद नगर-रोहिदास नगर, नीलकंठेश्वर व ओंकारेश्वर मंदिर कांवड़ मंडल तथा मलियपुरा दर्यापुर के मंडलों ने सहभागिता की.
अजय वासु मित्र मंडल की ओर से पेट्रोल पंप चौक पर शिवभक्तों को केले और साबूदाना वितरित किया गया. वहीं गांधीनगर मित्र मंडल ने साबूदाना, बाजरा और केले का वितरण किया. बनोसा में व्यापारियों ने भी कांवड़ यात्रियों का स्वागत किया. इस अवसर पर राजू कपिले, रमेश नेसकर, सुरेंद्र सांगोले, किरण शाह, प्रदीप दानडे खंडेलवाल, राजू भुसारी, भूषण विल्हेकर, गोलू कपिले, माहुरे, अनिल टावरी, रेखे पाटिल सहित सैकड़ों नागरिक उपस्थित थे. यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने भी विशेष व्यवस्था की. थानेदार अजीत राठोड के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्रमुख चौराहों पर यातायात और सुरक्षा व्यवस्था संभाली.





