पोस्को के दो आरोपियो को जमानत

एड. अजय धीमन की सफल पैरवी

अमरावती/दि.8– तिवसा पुलिस व्दारा दर्ज पोस्को मामले में दो आरोपियो की स्थानीय डीजे कनकदंदे मैडम की अदालत ने जमानत मंजूर की. आरोपियो की ओर से एड. अजय धीमन ने सफल पैरवी की. जमानत मंजूर होनेवाले आरोपियो में तिवसा तहसील के निंभोरा देउलवाडी निवासी अतुल उर्फ रोशन मुरलीधर गावंडे (31), दादाराव किसन उईके (40) का समावेश है.
शिकायतकर्ता 37 वर्षीय महिला ने तिवसा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की थी. 18 मई को उसकी बेटी कक्षा 10 वीं की ट्युशन क्लास को जा रही थी. उस दौरान आरोपी के नाबालिग बेटे ने उसका पीछा किया. इस बात की जानकारी पीडित नाबालिग बेटी व्दारा देने पर शिकायतकर्ता अपने पति के साथ दादाराव उईके के घर गई. वहां शिकायतकर्ता दंपत्ती के साथ बहस हुई. उसी दौरान अतुल गावंडे वहां पहुंचा और उसने भी गालीगलौच कर धकामुक्की की. घटना के बाद शिकायतकर्ता ने तिवसा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विविध धाराओ के अलावा पोस्को के तहत अपराध दर्ज किया. आरोपियों की ओर से एड. अजय धीमन ने जमानत याचिका दायर की थी. एड. धीमन की प्रभावी दलिलो को मंजूर कर दोनो आरोपियों को जमानत मंजूर की. एड. अजय धीमन को एड. एन.एस. मल्ल ने सहयोग किया.

 

Back to top button