नागपुर में लापता गेस्ट हाउस व्यापारी की हत्या
बोरे में शव मिलने से हडकंप, मामला दर्ज

नागपुर/दि.24– शहर के जरिपटका थाना क्षेत्र में नारा नदी पुल के नीचे बोरे में बंधा शव बरामद होने से परिसर में खलबली मच गई है. प्राथमिक जांच में यह शव सुनील साहू का रहने की बात स्पष्ट हुई है. वह गेस्ट हाउस व्यापारी था.
पुलिस सूत्रों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक नारा नदी पुल के नीचे बोरे में शव संदेहास्पद अवस्था में बरामद हुआ. पश्चात जरिपटका पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर वहां का जायजा लिया. शव बोरे में बांधकर फेंका गया था. यह हत्या रहने का प्राथमिक अनुमान व्यक्त किया गया है. सुनील साहू यह पिछले दो दिनों से लापता था. उसके गुमशुदगी की शिकायत इसके पूर्व ही पुलिस के पास दर्ज की गई थी. अब उसका शव बरामद होने से हत्या का मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरु की गई है. सहायक पुलिस आयुक्त सत्यवान बंडीवार ने घटनास्थल भेंट देकर वहां का जायजा किया. पंचनामा व सबूत इकठ्ठा करने का काम शुरु है. हत्या किस कारण की गई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस की तरफ से हर पहलूओं को ध्यान में रख जांच की जा रही है. आरोपियों ने हत्या कर शव लाकर फेंका रहने की संभावना व्यक्त की जा रही है. पुलिस की तरफ से परिस के सीसीटीवी फूटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों की तलाश जारी है. इस प्रकरण का पर्दाफाश जल्द होने का विश्वास पुलिस ने व्यक्त किया है.





