नागपुर-इंदौर वंदे भारत चलेगी बिलासपुर तक
रेलवे का निर्णय, नहीं बदलनी पडेगी ट्रेन

* तीन राज्यों को जोडेगी
नागपुर/दि.25– यहां से इंदौर तक चलाई जा रही नये जमाने की वंदे भारत ट्रेन का प्रतिसाद बढाने के लिए मध्य रेलवे ने अच्छा निर्णय किया है. जिसके अनुसार अब ट्रेन को बिलासपुर तक बढाया जायेगा. बिलासपुर-इंदौर वंदे भारत ट्रेन वाया नागपुर जायेगी. सप्ताह में तीन दिन यह सुविधा रहने की जानकारी देकर मध्य रेलवे ने दावा किया कि तीन राज्यों छत्तीसगढ, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के यात्रियों को वंदे भारत की सुविधा मिलेगी. नागपुर-इंदौर वंदे भारत को बढाए जाने के निर्णय का आम तौर पर मुसाफिरों ने स्वागत किया है.
दक्षिण पूर्व मध्य रेल के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि बिलासपुर-नागपुर (20825/20826) ट्रेन को नागपुर-इंदौर (20911/20912) के साथ विलीन कर वंदे भारत को एक साथ 1052.78 किमी की यात्रा बनाई जा रही है. फिलहाल यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलती है. एक ओर 417 किमी और दूसरी ओर 635 किमी की यात्रा है. अब सप्ताह में तीन दिन यह गाडी चलेगी. बिलासपुर-नागपुर ट्रेन अभी नागपुर में दोपहर 12.15 बजे पहुंचती है. उसी प्रकार इंदौर के लिए दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर ट्रेन चलती है. इसे अब दोपहर 12.35 बजे इंदौर के लिए चलाए जाने का प्रस्ताव है. वहीं लौटती यात्रा नागपुर से बिलासपुर रात 8 बजकर 25 मिनट पर पहुंचेगी. तीनों महत्वपूर्ण प्रादेशिक रेल केन्द्रों को सीधे रूप में जोडा जायेगा.
प्रस्तावित और अस्थाई टाईमटेबल के अनुसार बिलासपुर से सबेरे 6.45 बजे नागपुर के लिए वंदे भारत प्रस्थान करेगी. दोपहर 12.30 बजे नागपुर पहुंचेगी. 5 मिनट रूककर 12.35 बजे इंदौर के लिए प्रस्थान करेगी. रात 9.5 बजे इंदौर पहुंचेगी. 1052 किमी का फासला ट्रेन 14 घंटे 20 मिनट में करेगी. दौडती यात्रा इंदौर से सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर प्रारंभ होगी. दोपहर 2.35 बजे नागपुर पहुंचकर ट्रेन रात्रि 8.25 बजे बिलासपुर पहुंचेगी.





