नाजिया इलाही खान को करें गिरफ्तार
एमआईएम इंकलाब पार्टी ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

अमरावती/दि.2- सोशल मीडिया पर कथित रूप से मुस्लिम समाज और धर्मगुरुओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का आरोप लगाते हुए एआईएमआईएम इंकलाब पार्टी ने बुधवार को अमरावती जिला कलेक्टर कार्यालय के माध्यम से राज्य के मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और पुलिस महासंचालक के नाम ज्ञापन सौंपा.
ज्ञापन में पार्टी ने आरोप लगाया कि नाजिया इलाही खान द्वारा सोशल मीडिया पर की गई कथित टिप्पणियों से मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं. पार्टी ने मामले की निष्पक्ष जांच कर कानून के अनुसार कार्रवाई करने तथा उचित कानूनी प्रावधानों के तहत गिरफ्तारी की मांग की. ज्ञापन सौंपने के दौरान एमआईएम इंकलाब पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष जीतू खान, छत्रपति शिवाजी महाराज मुस्लिम ब्रिगेड के संस्थापक मेराज खान पठान, मौलाना आजाद विचार मंच के अध्यक्ष शेख नूर, पार्टी के अमरावती जिला प्रभारी मोहम्मद राजीक, शहर अध्यक्ष सलीम बाली, विदर्भ युवक अध्यक्ष फाजिल शेख, महिला आघाड़ी की जिला उपाध्यक्ष सफिया सदफ, जिला सचिव यास्मीन बानो, शाहीदा बी, रिहाना बानो तथा महिला आघाड़ी की अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थीं. पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि मामले में कानून के अनुरूप निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए.





