ई-केवाईसी के लिए कार्यालय में दस्तावेज जमा करने के निर्देश नहीं
मुख्यमंत्री मेरी लाडली बहन योजना

अमरावती/दि.20- मुख्यमंत्री मेरी लाडली बहन योजना की ई-केवाईसी करने की समयसीमा में आवश्यक दस्तावेज जमा नहीं कर सकने वाली लाडकी बहनों को जिलों के महिला एवं बाल विकास विभाग में दस्तावेज जमा करने की अनुमति दी गई है, ऐसी खबर प्रकाशित हुई है. इस संबंध में मुख्यमंत्री मेरी लाडकी बहन योजना की ई-केवाईसी नहीं कर सकी महिलाओं को जिलों के महिला एवं बाल विकास विभाग में दस्तावेज जमा करने के कोई भी निर्देश शासन स्तर से जारी नहीं किए गए हैं.
इस खबर के कारण योजना की लाभार्थी महिलाओं में भ्रम की स्थिति निर्माण हो रही है. खबर के कारण महिला एवं बाल विकास अधिकारी कार्यालय शहर एवं तहसील स्तर के कार्यालयों में महिलाओं की भीड़ हो रही है. इस वास्तविकता को ध्यान में रखते हुए ऐसी गलत खबरों पर विश्वास नहीं करने की अपील की गई है. कुछ लाभार्थियों के फरवरी 2026 माह का हप्ता 28 मार्च एवं 29 मार्च को जमा किया गया है. मार्च 2026 का हप्ता जल्द से जल्द जमा होने वाला है, इसलिए लाभार्थियों से संयम रखने की अपील जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी संजय गट ने की है.





