नागपुर में दो करोड की अफीम जब्त

अंतरराज्यीय गिरोह का भांडाफोड

नागपुर /दि.28- अंतरराज्यीय नशीले पदार्थों के बडे गिरोह का भांडा फोडते हुए नागपुर ग्रामीण पुलिस के नशा विरोधी दल ने करीब दो करोड रुपए मूल्य की अफीम जब्त की है. नकदी 23 लाख 35 हजार रुपए भी आरोपियों से बरामद हुए है. पुलिस के दल की यह बडी सफलता बताते हुए कहा गया कि, दो आरोपियों को दबोचा गया है. जो झारखंड के सिमडेगा जिले के रहनेवाले है. वहां से महाराष्ट्र में बेचने के लिए अफीम लाई गई थी. पुलिस अधीक्षक डॉ. हर्ष पोद्दार ने कार्रवाई पर प्रसन्नता और गर्व व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि, नशीले पदार्थों के सप्लायर्स की पूरी श्रृंखला तोडना उद्देश्य रहा है. उधर अतिरिक्त एसपी अनिल म्हस्के ने दावा किया कि, यह नेटवर्क बहुत सुनियोजित अंदाज में विभिन्न राज्यों में चलाया जा रहा था. गुप्तचर विभाग के साथ बेहतर तालमेल से ही पुलिस इसे उजागर कर सकी है. उमरेड थाने में आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है. 35 किलो से अधिक अफीम जब्ती की जानकारी पुलिस ने दी.

Back to top button