भीषण गर्मी के मद्देनजर स्कूलों में छुट्टी की घोषणा
अनेक राज्यों में 50 दिनों के अवकाश

* जुलाई से नया सत्र होगा प्रारंभ
नागपुर /दि.5- मई महीने की शुरुआत हो गई है और इसके साथ ही गर्मी बढ़ रही है. इसलिए छात्रों की सुरक्षा के लिए स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी गई है. मई महीने की शुरुआत हो गई है और महाराष्ट्र समेत भारत में भीषण गर्मी की लहर देखने को मिल रही है. मौसम विभाग ने भी कई राज्यों के लिए गर्मी को लेकर चेतावनी दी है. एहतियात के तौर पर कुछ राज्यों ने पहले ही स्कूलों में छुट्टियां दे दी हैं. लेकिन अब दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और राजस्थान जैसे अन्य राज्यों में भी छुट्टियों की घोषणा कर दी गई है.
राजधानी दिल्ली में स्कूलों के लिए 11 मई से 30 जून 2026 के बीच ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की गई है और अब स्कूल 1 जुलाई से शुरू होंगे. उत्तर प्रदेश के सरकारी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और सर्वसमावेशक स्कूल 20 मई से 15 जून तक बंद रहेंगे और निजी संस्थानों के ग्रीष्मकालीन अवकाश के संबंध में अलग-अलग शेड्यूल हैं. जबकि बिहार में अभी भी स्कूल शुरू हैं और वहां की ग्रीष्मकालीन छुट्टी 1 जून से 20 जून तक होगी.





