20 जुलाई से आषाढी एकादशी पर ‘श्रीराम कथा ज्ञानयज्ञ सप्ताह’

सेवा समिति ट्रस्ट फॉरेस्ट कॉलनी साईनगर का आयोजन

अमरावती/दि.7- आषाढी एकादशी के उपलक्ष्य में 20 से 26 जुलाई तक सेवा समिति ट्रस्ट फॉरेस्ट कॉलोनी साईनगर की ओर से श्री विठ्ठल-रुख्मिणी मंदिर संस्थान में ‘श्रीराम कथा ज्ञानयज्ञ सप्ताह’ का आयोजन किया जा रहा है. प.पू. सुधांशू जी महाराज के परम शिष्य आचार्य रत्नेश जी महाराज रोजाना दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक कथा का श्रवण कराएंगे.
20 जुलाई को सुबह 8 बजे कलश स्थापना के साथ ‘श्रीराम कथा ज्ञानयज्ञ सप्ताह’ का शुभारंभ होगा. सप्ताहभर विविध धार्मिक कार्यक्रम होंगे. 25 जुलाई को सामूहिक अभिषेक, नित्य पूजा, होम-हवन, महिला भजन मंडल द्वारा भजनों की प्रस्तुति तथा रात्री में श्रद्धालुओं द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी. वहीं 26 जुलाई को हभप गणेश महाराज खंडारे के काले के कीर्तन के बाद महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा तथा हर रोज शाम 5.30 बजे से 7 बजे तक हरिपाठ होगा. सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने का आवाहन आयोजकों द्वारा किया गया है. मंदिर संस्थान में श्रद्धालुओं की स्वेच्छीक दानराशि भी स्वीकारी जाएगी.

Back to top button