विद्यापीठ व महाविद्यालय कर्मचारियों का राज्यव्यापी आंदोलन
14 मई से चरणबद्ध तरीके से होगी आंदोलन की शुरुआत

अमरावती/दि.29- महाराष्ट्र राज्य के अकृषी विद्यापीठ व महाविद्यालयीन कर्मचारियों की प्रलंबित मांगों को लेकर महाराष्ट्र राज्य विद्यापीठीय व महाविद्यालयीन सेवक संयुक्त कृति समिति द्वारा आक्रामक कदम उठाया गया है. 27 अप्रैल को जलगांव में हुई महत्वपूर्ण सभा में आंदोलन की दिशा निश्चित करने व मांगें पूर्ण न होने पर 4 जून से राज्यभर के विद्यापीठीय व महाविद्यालयीन कर्मचारियों ने बेमियाद हडताल करने का निर्णय लिया है. 14 मई से चरणबद्ध आंदोलन की होगी शुरुआत.
इस सभा की अध्यक्षता संयुक्त कृति समिति के अध्यक्ष अजय देशमुख ने की तथा मंच पर मिलिंद भोसले, रावसाहब त्रिभुवन, दिनेश दखणे, संदीप हिवरकर, सतीश वाघमारे, जलगांव विद्यापीठ मागासवर्गीय कर्मचारी संगठना के सचिव अरुण सपकाल उपस्थित थे. सभा में अध्यक्ष अजय देशमुख ने प्रलंबित मांगों के संदर्भ में शासनस्तर पर वर्तमान स्थिति की सविस्तार जानकारी दी.





