बहुत जल्द बदलेगी वडाली तालाब व बगीचे की तस्वीर

पूरे परिसर का जल्द ही होगा कायाकल्प

* आज मंत्री संजय राठोड ने किया परिसर का मुआयना
* 1 करोड रूपयो की लागत से होगा ठाकरे स्मारक व पुतले का निर्माण
* स्वीकृत पार्षद दिनेश बुब के प्रयास रंग लाए
अमरावती/दि.16- शहर के पूर्वी छोर पर स्थित वडाली तालाब व उद्यान परिसर विगत लंबे समय से प्रशासनिक उदासिनता व अनदेखी का शिकार होकर बंद पडा हुआ हैं. जिसे दूबारा शुरू करने हेतु मनपा के स्वीकृत पार्षद दिनेश बुब विगत लंबे समय से प्रयासरत हैं. जिनके द्बारा किए जाते प्रयासों को आज उस समय बडी सफलता के लिए जब राज्य के मृदा व जलसंवर्धन मंत्री संजय राठोड ने अमरावती पहुंचकर वडाली तालाब व उद्यान परिसर का मुआयना किया.
बता दें कि वडाली तालाब परिसर में करीब 1 करोड रूपयों की लागत से हिंदु हृदय सम्राट स्व. बालासाहेब ठाकरे का भव्य पुतला व स्मारक साकार करने की योजना काफी पहले बनाई गई थी. साथ ही साथ वडाली तालाब व उद्यान परिसर का सौंदर्यीकरण करते हुए इसे एक बार फिर आम जनता के लिए खोलने का नियोजन किया गया था. जिसके लिए पार्षद दिनेश बुब द्बारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे. परंतु यह उपक्रम किसी न किसी कारण के चलते अधर में ही लटका हुआ था. ऐसे में पार्षद दिनेश बुब ने इस विषय को मनपा की आम सभा में रखने के साथ ही इससे शिंदे गुट वाली शिवसेना के नेता एवं राज्य के मृदा व जलसंवर्धन मंत्री संजय राठोड को अवगत करवाया. जिन्होंने इस मामले में तुरंत ही ध्यान देते हुए आज अमरावती का दौरा नियोजित कर वडाली तालाब व उद्यान परिसर का मुआयना किया तथा संबंधित अधिकारियों को इस परिसर में सौंदर्यीकरण व विकास कार्य तेज गति के साथ निपटाते हुए स्व. बालासाहब ठाकरे का भव्य पुतला व स्मारक साकार करने हेतु आवश्यक कदम उठाने हेतु कहा.
बता दें कि वडाली के विशालकाय तालाब के बीचोबीच शिवसेना प्रमुख स्व. बालासाहब ठाकरे की भव्य प्रतिमा को साकार किया जाएगा. जिसके आसपास छोटासा टापू बनाते हुए वहां पर रात के समय आकर्षक रोशनाई भी की जाएगी और वडाली उद्यान में घुमने-फिरने व खेलकुद के तमाम साधन उपलब्ध करात हुए वडाली तालाब में नौकायन यानी बोटिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी. जिसके चलते शहर में एक बार फिर एक बेहद शानदार पर्यटन स्थल व पिकनीक स्पॉट की सुविधा उपलब्ध होगी.

Back to top button