अकोला मार्ग से हजूर साहिब नांदेड-आसनसोल के बीच ट्रेन

अतिरिक्त यात्री भार कम करने के लिए विशेष रेल

अकोला/दि.28 – गर्मी की छुट्टियों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त यात्री भार कम करने के लिए दक्षिण मध्य रेलवे के नांदेड विभाग द्वारा हजूर साहिब नांदेड-आसनसोल के बीच ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन चलाई जाएगी.
* इन स्टेशनों पर ट्रेन का ठहराव
ट्रेन संख्या 07701 हजूर साहिब नांदेड-आसनसोल विशेष ट्रेन मंगलवार को हजूर साहिब नांदेड (23:50 बजे) से रवाना होगी और गुरुवार को आसनसोल (12:00 बजे) पहुंचेगी. यह ट्रेन पूर्णा (02:20 बजे), हिंगोली (03:52 बजे), वाशीम (04:52 बजे), अकोला (06:50 बजे), बडनेरा (08:32 बजे), नागपुर (12:10 बजे), गोंदिया (14:15 बजे), दुर्ग (16:35 बजे), रायपुर (17:30 बजे), बिलासपुर (19:45 बजे), झारसुगुड़ा (23:35 बजे), राउरकेला (01:55 बजे), टाटानगर (07:20 बजे), चांडिल (08:32 बजे) और पुरुलिया (09:42 बजे) स्टेशनों पर रुकेगी.
* वापसी यात्रा में ट्रेन गुरुवार को चलेगी
वापसी में ट्रेन संख्या 07702 आसनसोल-हजूर साहिब नांदेड विशेष ट्रेन गुरुवार को आसनसोल (14:00 बजे) से रवाना होगी और शनिवार को हजूर साहिब नांदेड (00:45 बजे) पहुंचेगी. वापसी में यह ट्रेन आसनसोल (14:00 बजे) से चलकर पुरुलिया (16:02 बजे), चांडिल (17:02 बजे), टाटानगर (18:30 बजे), राउरकेला (22:35 बजे), झारसुगुड़ा (00:35 बजे), बिलासपुर (04:35 बजे), रायपुर (06:02 बजे), दुर्ग (06:55 बजे), गोंदिया (09:15 बजे), नागपुर (11:35 बजे), बडनेरा (15:05 बजे), अकोला (18:30 बजे), वाशिम (19:52 बजे), हिंगोली (20:52 बजे) और पूर्णा (22:50 बजे) होते हुए हजूर साहिब नांदेड (00:45 बजे) पहुंचेगी.
* डिब्बों की विशेष संरचना
इस ट्रेन में कुल 24 डिब्बे होंगे. इनमें दो एसी टू टियर, छह एसी थ्री टियर, 10 स्लीपर क्लास, चार जनरल सेकंड क्लास और दो एसएलआर डिब्बे शामिल होंगे. यात्रियों से अपील की गई है कि वे इस विशेष ट्रेन का लाभ उठाएं और यात्रा के लिए अग्रिम आरक्षण करें. गर्मी की छुट्टियों के कारण इस समय ट्रेनों में भारी भीड़ है और आरक्षण भी उपलब्ध नहीं हो रहा है. इस पृष्ठभूमि में रेलवे द्वारा चलाई जा रही विशेष ट्रेनों से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और भीड़ को नियंत्रित करने में भी मदद होगी.

Back to top button