बेटे ने की पिता की हत्या
सब्बल से किया वार, बेटी को नाना के पास सुलाने के कारण पर से हुई घटना

ब्रम्हपुरी/दि.7 – पारिवारिक विवाद के चलते संतप्त हुए युवक ने जन्मदाता की हत्या कर दी. यह सनसनी खेज घटना ब्रम्हपुरी तहसील के डोर्ली मेें 5 फरवरी की रात 9 बजे के दौरान घटित हुर्ई.
अपनी बेटी को नाना के पास सुलाने के कारण पर से संतप्त होकर आरोपी ने अपने 65 वर्षीय पिता के सीर पर लोहे की सब्बल से वार कर उनकी हत्या कर दी. बताया जाता है कि आरोपी किशोर दादाजी ठाकरे (40) यह जिवती की आश्रम शाला में कंत्राटी शिक्षक हैं. शराब की लत के कारण वह पिछले कुछ माह से नियमित नौकरी पर नहीं जाता था. शराब के नशे में पत्नी से बार-बार विवाद होता रहने से पत्नी कुछ दिन पूर्व मायके गई थी. उसकी छोटी बेटी अनुश्री (6) यह नाना-नानी के पास रहती थी. 5 फरवरी की शाम 7.30 बजे गांव के कार्यक्रम से खाना खाकर लौटे आरोपी ने बेटी को अपने घर भेजने का अनुरोध किया. लेकिन वह अपने नाना के पास सो गई. इसी गुस्से में राम 9 बजे घर के हॉल में सोए पिता दादाजी बक्षी ठाकरे के सीर पर आरोपी ने लोहे की सब्बल से वार कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही ब्रम्हपुरी पुलिस तत्काल घटनास्थल आ पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए ग्रामीण अस्पताल पहुंचा दिया. इस प्रकरण में आरोपी किशोर ठाकरे को गिरफ्तार कर उसकेे खिलाफ हत्या का माला दर्ज किया. इस घटना से संपूर्ण परिसर में खलबली मच गई. ठानेदार प्रमोद बानबुले के मार्गदर्शन में पीएसआई बालाजी चव्हाण मामले की आगे जांच कर रहे हैं.