यवतमाल में 48 घंटे में पांच हत्या
सगे भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट उतारा, महिला का शव जलाया

यवतमाल/दि.17 – शांत माने जानेवाले यवतमाल जिले में पिछले 48 घंटे में हुई पांच हत्या से हडकंप मच गया है. अपराधियों को कानून का कोई भय नहीं रहा, ऐसा दिखाई देता है. केवल दो दिनों में पांच लोगों की हत्या किए जाने से आम नागरिकों में दहशत का वातावरण निर्माण हो गया है. इसमें लाडखेड पुलिस थाना क्षेत्र में दो तथा अवधूतवाडी, कलम और उमरखेड परिसर में प्रत्येकि एक घटना दर्ज हुई हैं. रविवार को एक ही दिन उजागर हुए दो हत्याकांड से जिले में कानून व सुव्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह निर्माण हो गया हैं.
पहली घटना लाडखेड थाना क्षेत्र के लासीना रेलवे क्रोसिंग के पास उजागर हुई. गोविंद नगर निवासी आतिश सुभाष देशमुख (35) नाम युवक का छिन्न-भिन्न अवस्था में शव रविवार को बरामद हुआ. आतिश शनिवार की रात खानी की थाली पर से किसी काम से घर के बाहर निकला, लेकिन वह वापस नहीं लौटा चिंता में रहे परिवार में पूरी रात उसकी तलाश की और पश्चात पुलिस के पास पहुंचे जांच के दौरान सामने आए घटनाक्रम से दिल दहल उठा. हत्यारों ने काफी नियोजित तरिके से आतिश को मौत के घाट उतारा. उसकी आखों में मिर्ची पावडर फेंककर उसकी आंखो में किसी भारी वस्तू से प्रहार किया और तीक्ष्ण हथियार से पेट, गले और सीर पर वार कर उसकी हत्या कर दी. विशेष यानी आतिश के गले में सोने की चेन, मोबाइल और उसकी दुपहिया सुरक्षित रहने से यह हत्या लूटपाट के इरादे से नहीं बल्कि व्यक्तिगत विवाद अथवा पुरानी रंजिश के चलते होने का प्राथमिक अनुमान है. लाडखेड के थानेदार विनायक लांबे के मार्गदर्शन में पुलिस इस हत्याकांड का रहस्य उजागर करने का प्रयास कर रही है.
दूसरी घटना कलंब तहसील के तासलोट खेत शिवार में उजागर हुई. यहां एक 30 वर्षीय महिला की हत्या कर सबूत नष्ट करने के इरादे से उसका शव जलाने का प्रयास किया गया. खेत से आनेवाली दुर्गंध के कारण यह मामला उजागर हुआ. महिला की पहचान न होने के लिए हत्यारो ने उसका चेहरा जलाया था. घटनास्थल का जायजा करने पर शव के पास जले हुए कपडे और चप्पल बरामद हुए. पुलिस के प्राथमिक अनुमान के मुताबिक दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की संभावना है और यह घटना पांच से सात दिन पूर्व घटित हुई होगी. जिले में फिलहाल कोई भी महिला लापता रहने की बात दर्ज न रहने से इस शव की शिनाख्त करना यह पुलिस के सामने बडी चुनौती है. स्थानीय अपराध शाखा और फॉरेन्सिक दल ने घटनास्थल से कुछ नमूने इकट्ठा किए हैं. सोशल मीडिया के माध्यम से मृतक की शिनाख्त करने का आवाहन किया गया है. इसके अलावा यवतमाल के बांगर नगर के एक युवक का शव पिंपलगांव जंगल में बरामद हुआ. तथा विडूल में घरेलू विवाद में भाई ने ही भाई की हत्या कर दी. उमरसरा के तीन भाईयों ने मिलकर एक युवक की हत्या कर दी तथा पिंपलगांव के शासकीय गोदाम परिसर में एक व्यक्ति का झुलसी अवस्था में शव बरामद हुआ. एक के बाद एक घटित पांच घटनाओं के कारण नागरिकोंं में दहशत का वातावरण हैं.





