पहले ब्लेड से खुद की जीभ काटी, फिर फांसी लगाकर की खुदकुशी

यवतमाल जिले के पुसद तहसील की घटना

* रक्तस्त्राव होने से पीडा हो गई की असहनीय
पुसद/दि.19 विवाहित युवक ने ब्लेड से खुद की जीभ काट डाली.पश्चात रक्तस्त्राव होने से वेदना असहनीय होने पर युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. यह घटना पुसद तहसील के भीलवाडी परिसर में मंगलवार की शाम घटित हुई. मृतक युवक का नाम विकास प्रकाश हगवणे (32) हैैं.
जानकारी के मुताबिक विकास को पिछले कुछ दिनों से शराब की लत लग गई थी. उसकी पहली पत्नी की डेढ वर्ष पूर्व बिजली का करंट लगने से मृत्यु हो गई थी. पहली पत्नी से विकास को दो संतान है. पश्चात विकास का दूसरा विवाह कर दिया गया. मंगलवार को दोपहर में विकास ने ब्लेड से खुद की जीभ काट ली. पश्चात रक्तस्त्राव शुरू होने से विकास को रिश्तेदारों ने तत्काल अस्पताल में भर्ती किया. लेकिन जख्म गहरे रहने से डॉक्टरों ने उसे बाहर गांव ले जाने की सलाह दी. प्राथमिक उपचार कर विकास को घर लाया गया. लेकिन मुहं से सक्तस्त्राव और वेदना कायम थी. शाम के दौरान पत्नी पडोस में गई तब विकास ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पत्नी घर में लौटी तब विकास फांसी पर लटका दिखाई दिया. इस प्रकरण में पुसद पुलिस ने आकस्मिक घटना दर्ज की है. मृतक के पीछे पत्नी, दो बेटे, माता-पिता और भाई का भरापुरा परिवार हैं.

Back to top button