देशदर्शन से लौट रहे परिवार पर झपटा काल

एक ही परिवार के तीन की मृत्यु

जलगांव/दि.18 – भुसावल तहसील के वरणगांव फैक्ट्ररी निवासी परिवार के साथ मध्यप्रदेश में शुक्रवार तडके भयंकर हादसा हो गया. खंडवा जिले के बोरगांव में हुई भीषण कार सडक दुर्घटना में वरणगांव के एक ही परिवार के तीन व्यक्तियों की मृत्यु हो गई. चार अन्य गंभीर रुप से जख्मी हो गये. मृतकों में श्याम विक्रम ठाकुर (45), शोभा विक्रम ठाकरे (60) और शिवन्या श्याम ठाकुर (5) का समावेश है.
खबर में बताया गया कि, हादसा तब हुआ जब ओमकारेश्वर और सिंहोर दर्शन से यह परिवार अपने गांव लौट रहा था. तडके वाहन से नियंत्रण छूट जाने के कारण सडक पर कार उलट गई. घायलों में भी कुछ की हालत गंभीर बतायी जा रही है.

Back to top button