चंडीकापुर में गेहूं की फसल जली

शार्ट सर्किट से आग लगने का अनुमान

अकोट/दि.22– अकोला जिले के अकोट तहसील में आने वाले चंडीकापुर शिवार में खेत में हुए शार्ट सर्किट के कारण आग लगने से गेहूं की फसल जलकर राख हो गई. जिससे किसान को भारी नुकसान हुआ है.
जानकारी के मुताबिक चंडीकापुर शिवार स्थित गट क्रमांक 57 ने किसान स्वप्निल विनोदराव अढाउ और विपुल विनोदराव अढाउ के 1.88 हेक्टेअर क्षेत्र में से करीबन 0.80 हेक्टेअर में लगी गेहूं की फसल को 17 अप्रैल को दोपहर 3 बजे शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई. इस आग में गेहूं की फसल जलकर राख हो गई. घटना की जानकारी ्रग्रामविकास अधिकारी को मिलने पर उन्होंने नुकसान का पंचनामा तैयार कर तहसीलदार को अपने रिपोर्ट भेज दी. किसान स्वप्निल अढाउ ने महावितरण को आवेदन देकर नुकसान भरपाई देने की मांग की है.

 

Back to top button