टेंभापुरी बांध में डूबने से तीन मजदूरों की मौत

1 मई की छूट्टी मनाने बांध पर पहुंचे घुमने-फिरने के लिए

छत्रपति संभाजी नगर/ दि.2 – जिले के टेंभापुरी बांध में डूबने से तीन कामगारों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि कल 1 मई की छुट्टी होने के कारण ये सभी लोग बांध पर घूमने के लिए आए थे.
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज कामगार दिवस की छुट्टी होने के कारण ये कामगार टेंभापुरी बांध देखने के लिए आए थे, इसी दौरान यह दुर्घटना घटी है. टेंभापुरी बांध में तीन कामगारों की डूबकर मौत हो गई है, और मृतक युवक परभणी और नांदेड जिले के बताए जा रहे हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल नौ लोग टेंभापुरी बांध देखने आए थे, उनमें से छह लोग बच गए हैं, जबकि तीन की डूबने से मौत हो गई है. शैलेश जोगदंड, शैलेश वेलसकर और आविष्कार लोखंडे ऐसे मृत युवकों के नाम हैं. इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है. घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया था.

Back to top button