11 देशों की यात्रा कर 50 दिनों में लंदन से आयेगी विठु माउली की पालखी

पंढरपुर /दि.8 – इस बार आषाढी यात्रा के लिए लंदन से पंढरपुर की पहली ग्लोबन दिंडी आनेवाली है. यह दिंडी 11 देशों व 50 दिनों की यात्रा करते हुए सैकडों भक्तों के साथ आषाढी एकादशी वाले दिन पंढरपुर पहुंचेगी. जिसके चलते माना जा रहा है कि भगवान श्री विठ्ठल रूख्मिणी की भक्ति सात समुद्र पार भी पहुंच चुकी है.
बता दे कि आषाढी यात्राा निमित्त देहू से संत तुकाराम महाराज की पालखी 7 जुलाई को तथा आलंदी से संत ज्ञानेश्वर महाराज की पालखी 8 जुलाई को मार्गस्थ होनेवाली है. दोनों संतों के पालखी समारोह में लाखों भाविक सहभागी होंगे. जो हरिनाम का उद्घोष करते हुए पालखियों के साथ पंढरपुर पहुंचेंगे. साथ ही विविध गांवों से अलग-अलग संतों व देवस्थानों की पालखियां भी आषाढी यात्रा के निमित्त पंढरपुर पहुंचेगी.
* पहली ग्लोबल दिंडी को उत्तम प्रतिसाद
प्रतिवर्ष आषाढी यात्रा हेतु देहूं व आलंदी सहित विविध स्थानों से संतों की पालखियां पंढरपुर पहुंचती है. परंतु इस वर्ष लंदन से पंढरपुर में विठ्ठल भक्तों की दिंडी आनेवाली है. यह अपनी तरह की पहली ग्लोबल दिंडी है. जो 50 दिनों के दौरान 11 देशों की यात्रा करते हुए सैकडों भक्तों के साथ आषाढी एकादशी वाले दिन पंढरपुर पहुंचेगी. विशेष उल्लेखनीय है कि यह दिंडी विगत 6 जून को ही लंदन से पंढरपुर के लिए मार्गस्थ हो चुकी है और अब अगले 50 दिनों के दौरान 11 देशों की यात्रा तय करते हुए आगामी 26 जुलाई को पंढरपुर पहुंचेगी.
* 26 जुलाई को पंढरपुर पहुंचेगी ग्लोबल दिंडी
अगले 50 दिनों के दौरान 11 देशों की यात्रा करते हुए यह ग्लोबल दिंडी 26 जुलाई को पंढरपुर में दाखिल होगी. इस दिंडी दौरान इंग्लैंड के विभिन्न शहरों सहित नीदरलैंड, बेरियम, फ्रांस, जर्मनी, पोलैंड, झेक रिपब्लिक, हंगरी, तुर्की, व जॉर्जिया जैसे देशों की यात्रा की जायेगी. जिसके बाद इस दिंडी का भारत में आगमन होगा और फिर यह दिंडी 26 जुलाई को आषाढी एकादशी वाले दिन पंढरपुर में पहुंचेगी.
– इस ग्लोबल दिंडी का आयोजन अनिल खेडकर नामक विठ्ठल भक्त द्बारा किया गया है. भगवान श्री विठ्ठल के भक्त जिस तरह से भारत में हैं, उसी तरह से अब सात समंदर पार भी भगवान श्री विठ्ठल के भाविक भक्त रहते हैं. यह बात स्पष्ट हो गई है. यही वजह है कि अब संतों की पालखी के साथ-साथ लंदन से विठ्ठल भक्तों की पालखी भी आषाढी एकादशी की यात्रा हेतु पंढरपुर आनेवाली है. जिसके चलते विठ्ठल भक्तों में जबर्दस्त उत्साह है और दिंडी के स्वागत की भी अच्छी खासी तैयारियां चल रही है.





