नशे में पार्टी करने गये युवक की तालाब में डूबने से मौत

यवतमाल /दि.17– यवतमाल जिले के आकोला बाजार तहसील में आने वाले वडगांव जंगल थाना परिसर के कोलंबी ग्राम के कुछ युवक रविवार 14 जून को पार्टी करने के लिए तालाब पर गये. वहां शराब पार्टी करने के बाद वे तालाब में तैरने के लिए उतरे. इस दौरान एक युवक की तालाब में डूबने से मृत्यु हो गई. मृतक युवक का नाम राजू पुंजाराम कोडापे (30) है.
जानकारी के मुताबिक राजू कोडापे नामक युवक कोलंबी गांव के 8 दोस्तों के साथ कोलंबी आश्रम शाला के पीछे जंगल में स्थित तालाब पर पार्टी करने के लिए गया था. वहां शराब के नशे में तालाब में तैरते समय राजू कोडापे डूब गया. घटना की जानकारी पुलिस व आपदा व्यवस्थापन कक्ष को दी गई. रविवार की देर रात तक उसकी तलाश की गई. लेकिन अंधेरा होने से उसका पता नहीं चल पाया. सोमवार 15 जून को सुबह 9.30 बजे राजू कोडापे का शव पानी में तैरता दिखाई दिया. घटनास्थल पर नागरिकों की भारी भीड जमा हो गई थी. इस प्रकरण में वडगांव जंगल पुलिस ने किशोर अर्जुन कोडापे की शिकायत पर आकस्मिक घटना दर्ज की है.