धुले में शिवशाही बस को आग
बाल-बाल बचे यात्री

धुले/दि.22- नंदूरबार-धुले मार्ग पर आज दोपहर एसटी निगम की शिवशाही बस में अचानक आग लग गई. जिससे खलबली मची. गनिमत रही कि, यात्रियों को समय रहते बस से नीचे उतार लिया गया. इस मार्ग का यातायात भी रोकना पडा था. बस अचानक धू-धू कर जल उठी. संपूर्ण बस आग में खाक हो जाने की खबर देते हुए रिपोर्ट में बताया गया कि, कंडक्टर और चालक सहित सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया था. कुछ यात्रियों का सामान कदाचित आग की भेंट चढ गया.





