24 तीर्थकरों के केवलज्ञानी वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ
आचार्य श्री 108 सुविरसागर महाराज के आशीर्वाद से पुलक मंच परिवार द्बारा आयोजन

नागपुर /दि.8- पर्यावरण संरक्षण एवं धार्मिक संस्कारों के समन्वय का एक प्रेरणादायी प्रयास 24 तीर्थकरों के केवलज्ञानी वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ आज परम पूज्य आचार्य बालयोगी सुविरसागर महाराज के मंगल आशीर्वाद एवं सान्निध्य में पार्श्रोदय दिगंबर जैन तीथ्र ,नागठाणा में समाज के श्रध्दालुओं की उपस्थिती में संपन्न हुआ.
इस अवसर पर शिक्षामंत्री सचिन नखाते, पुुलक मंच परिवार, महावीर वार्ड, नागपुर ने पूज्य गुरूदेव के श्रीचरणों में अभियान की संकल्पना, उद्देश्य एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति इसकी प्रस्तुती की. 24 तीर्थकरों के केवलज्ञानी वृक्षारोपण अभियान का उद्देश्य केवल वृक्षारोपण करना नहीं बल्कि प्रत्येक तीर्थकर के केवलज्ञान से जुडे पवित्र वृक्षों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, धार्मिक आस्था तथा प्रकृति के प्रति संवेदनशील का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है.
कार्यक्रम में अध्यक्ष जगदिश गिल्लरकर, अध्यक्षा प्रतिभा नखाते, शुभांगी लांबाडे, वैशाली नखाते, नितीन नखाते, नितीन महाजन, स्वाती महात्मे, अनंत शिवणकर सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य एवं भाविक बडी संख्या में उपस्थित थे.





