मावल में जाधववाड़ी डैम में डूबकर तीन लोगों की मौत

पुणे/ दि.2- मावल तहसील के नवलाख उंब्रे एमआईडीसी क्षेत्र स्थित जाधववाड़ी डैम में एक दुखद घटना घटी है. तैरने के लिए उतरे छह लोगों में से तीन लोगों की पानी में डूबकर मौत हो गई है.
नवलाख उंब्रे में घूमने आए छह लोग दोपहर के समय जाधववाड़ी डैम में तैरने के लिए उतरे. लेकिन डैम के पानी की गहराई का अंदाज़ा न लग पाने के कारण उनमें से तीन लोग डूब गए, जबकि बाकी तीन लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से बचा लिया गया.
घटना की जानकारी मिलते ही वन्यजीव रक्षक मावल संस्था, लोणावला के शिवदुर्ग मित्र, एनडीआरएफ तथा तलेगांव दाभाडे फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची. उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर तीनों को पानी से बाहर निकाला. पानी से बाहर निकाले गए तीनों को तलेगांव दाभाडे के जनरल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. अजय गारुडे, अनिकेत पवार और संतोष एडके ये मृतकों के नाम हैं. स्थानीय लोगों को यह घटना समय पर पता चलने के कारण तीन लोगों की जान बच गई. गर्मियों के दिनों में यदि आप तालाब या डैम में तैरने जाते हैं, तो आवश्यक सावधानी बरतना बहुत जरूरी है.




