अज्ञात वाहन की टक्कर में दुपहिया सवार की मौत

नेर/दि.17 – अज्ञात वाहन की टक्कर में दुपहिया सवार की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई. यह घटना नेर-मांगलादेवी मार्ग के लंकेनाथ फाटा परिसर में शनिवार की रात 9 बजे के दौरान घटित हुई. मृतक का नाम मांगलादेवी निवासी पंकज पांडुरंग क्षीरसागर (42) है.
पंकज क्षीरसागर यह किसी काम से नेर आया था. काम निपटाकर दुपहिया क्रमांक एमएच-29/इएफ-5348 पर सवार होकर मांगलादेवी की तरफ लौट रहा था. उसी समय अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी. दुर्घटना इतनी भीषण थी कि, पंकज की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई. हादसे की जानकारी मिलते ही नागरिक घटनास्थल की तरफ दौड पडे और पंकज को अस्पताल में भर्ती किया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया. घटना की जानकारी नेर पुलिस को दी गई. पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है. मृतक के पीछे माता-पिता, पत्नी, बेटा-बेटी और भाई का भरापूरा परिवार है.





