कपास के दाम में उछाल 9 हजार की ओर बढ रहे भाव

लाल सागर रूट से होनेवाला व्यापार प्रभावित

नागपुर/दि.24– पश्चिम एशिया में जारी तनाव और युध्द की स्थितियों ने वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला को बाधित कर दिया है, जिसका सिधा असर कपास के बाजार पर पड रहा हैं. नागपुर और विदर्भ की मंडियों में कपास की दामों में तेजी का रुख बनाया हुआ हैं. वर्तमान में कपास 8700 रुपए प्रतिक्विंटल के स्तर पर पहुंच गया है और बाजार विशेषों का अनुमान है कि यह जल्द ही 9 हजार रुपए प्रति क्विंटल के आंकडे को छू सकता हैं.
पश्चिम एशिया में संकट के कारण लाल सागर रूट से होनेवाला व्यापार प्रभावित हुआ हैं. जहाजों के कारण मार्ग बदलने से लॉजिस्टिक्स लागत और बीमा प्रीमियम बढा हैं, जिससे आंतरराष्ट्रीय बाजार में कपास की उपलब्धता कम हुई हैं.

Back to top button