हनुमान गढी पर्यटन स्थल को मिलेगी गति
राज्य सरकार ने दी बडी प्रशासकीय स्वीकृति

* 3 साल में बदलेगी सूरत
* 117 करोड रु. मंजूर
अमरावती/दि.27-सरकार ने जिले के हनुमान गढी क्षेत्र को एक प्रमुख पर्यटक केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए बडी प्रशासकीय स्वीकृति दी हैं. पर्यटन व सांस्कृतिक कार्य विभाग द्बारा जारी शासनादेश के अनुसार इस भव्य परियोजना के लिए 117 करोड 25 लाख 49 हजार 864 रुपए का बजट आवंटित किया हैं.
सरकार का मुख्य उद्देश्य इस क्षेत्र में पर्यटन सुविधाओं का विस्तार कर स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करना और स्थानीय निवासियों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करना हैं. यह परियोजना अमरावती जिले के मौजे मालेगांव स्थित हनुमान गढी परिसर में शुरू हैं. यहां हनुमानजी की विशाल मूर्ति बनाई गई हैं. यहां पर्यटन विकास को दृष्टि से 117 करोड 25 लाख की निधि की मंजूरात दी गई हैं. उक्त निधि वितरित करने का सरकारी निर्णय अलग से निर्गमित किया जाएगा.
* संशोधित बजट
मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री की अध्यक्षतावाली उच्च स्तरीय एवं शिखर समितियां की बैठक में विस्तृत चर्चा के बाद बजट को संशोधित कर 117.25 करोड पर अंतिम मुहर लगाई हैं.
* परियोजना की मुख्य विशेषताएं
परियोजना के तहत आधुनिक सुविधाओं और धार्मिक पर्यटन का संगम देखने को मिलेगा. हनुमान जी के जीवन पर आधारित एक भव्य गैलरी बनाई जाएगी. साथ ही हनुमानजी की मूर्ति पर एक विशेष लेजर शो का आयोजन किया जाएगा, जिसके तकनीकी डिजाइन के लिए विशेषज्ञों की मदद ली जाएगी. यहां एक मॉल, हस्तकला केंद्र और बहुउद्देशीय हॉल का निर्माण होगा. परिसर में महाराष्ट्र की परंपरा को सहेजने के लिए एक कुश्ती अखाडा बनाया जाएगा. जिसे खेल विभाग के मानकों के अनुरूप तैयार किया जाएगा. पूरे क्षेत्र में 250 केडब्ल्यू का सोलर पावर प्लांट, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग, सीसीटीवी निगरानी और अग्निशमन प्रणाली स्थापित की जाएगी. इस परियोजना के निर्माण की जिम्मेदारी कार्यकारी अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग को सौंपी गई हैं. शासन ने इस पूरे प्रोजेक्ट को आगामी 3 वर्षों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा हैं. निर्माण कार्य पूरा होने के बाद, इस स्थल की देखभाल और मरम्मत की जिम्मेदारी हनुमान चालीसा ट्रस्ट की होगी. शुुरूआत में जिलाधिकारी द्बारा 258.88 करोड का प्रस्ताव दिया गया था.





