बिजली के पोल पर काम करते समय कर्मचारी की मौत

अकोला /दि.21- अकोला के महान परिसर के कल्पना कालोनी निवासी दीपक सेवकराम ठाकरे (35) की बिजली की पोल पर काम करते समय मंगलवार को दुर्घटना में मृत्यु हो गई.
जानकारी के मुताबिक दीपक ठाकरे यह वितरण कंपनी में ठेका कर्मी के रुप में कार्यरत थे. हातोला में बिजली के खंबे पर एक तार जोडने का काम कर रहे थे, तब उन्हें बिजली का जोरदार करंट लगा और नीचे गिर पडे. उनके सिर पर गंभीर चोटें आने से सिर और कान से रक्तस्त्राव शुरु हो गया. उपचार के लिए अकोला रेफर किया गया. जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई. पुलिस ने आकस्मिक घटना दर्ज की है.





