14 जून को खंडेलवाल ज्वेलर्स का लकी ड्रॉ ग्रैंड फिनाले
कविवर्य सुरेश भट ऑडोटेरियम रेशीमबाग में आयोजन

नागपुर /दि.12- शहर के प्रतिष्ठित और विश्वसनीय ज्वेलरी प्रतिष्ठानों शुमार खंडेलवाल ज्वेलर्स द्वारा आयोजित लोकप्रिय शुभ-लाभ लकी ड्रॉ अभियान अपने अंतिम और सबसे भव्य चरण में प्रवेश करने जा रहा है. इस विशेष आयोजन का ग्रैंड फिनाले रविवार 14 जून को कविवर्य सुरेश भट ऑडोटेरियम, रेशीमबाग, नागपुर में किया जा रहा है. कई सप्ताह तक चले इस आकर्षक ऑफर को ग्राहकों का शानदार प्रतिसाद मिला. बडी संख्या में लोगों ने इसमें भाग लेकर इसे सफल बनाया. इसी उत्साह को देखते हुए समापन समारोह को शुभ-लाभ मेगा लकी ड्रॉ का नाम दिया गया है.
आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम केवल लकी ड्रॉ तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि मनोरंजन से भरपूर एक भव्य सांस्कृतिक संध्या भी होगी. कार्यक्रम में भजन जैमिंग, फैशन शो, डांस परफॉर्मेंस और विभिन्न मनोरंजक प्रस्तुतिया आकर्षण का केंद्र रहेंगी. इसके अलावा उपस्थित लोगों के लिए स्वादिष्ट व्यंजनों और पेय पदार्थ की भी विशेष व्यवस्था की गई है. शाम 4.30 बजे शुरु होनेवाले इस मेगा आयोजन में विजेताओं के लिए कई आकर्षक पुरस्कार रखे गए है. लकी ड्रॉ का प्रथम पुरस्कार टाटा पंच और द्वितीय पुरस्कार बजाज चेतक होगा. इसके अलावा भी अनेक मूल्यवान और आकर्षक इनाम प्रतिभागियों को दिए जाएंगे.





