कल उद्धव ठाकरे नागपुर में
संसदीय क्षेत्रों का करेंगे दौरा

नागपुर /दि.25– अपने सांसदों के साथ छोडने से लगे झटके के बीच शिवसेना उबाठा प्रमुख उद्धव ठाकरे एवं आदित्य ठाकरे ने बगावत करनेवाले सांसदों के संसदीय क्षेत्रों का दौरा करने का फैसला किया है. इसी कडी में वे कल 26 जून को नागपुर आ रहे है. वहां से वे यवतमाल जाएंगे.
उद्धव ठाकरे के दौरे को लेकर रेशीमबाग स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया. ऐसी जानकारी शिवसेना उबाठा के संपर्क प्रमुख सतिश हरणे ने दी. उद्धव और आदित्य ठाकरे के साथ सांसद संजय राऊत, विनायक राऊत, अनिल देसाई, मिलींद नार्वेकर एवं सूरज चव्हाण भी मौजुद रहेंगे. उनका शाम 7 बजे नागपुर विमानतल पर आगमन होगा और वे वहां से यवतमाल के लिए रवाना होंगे. पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से उनका विमानतल पर भव्य स्वागत किया जाएगा. उन्होंने दावा किया कि किसी भी बगावत का असर नहीं होगा. पार्टी निष्ठावान कार्यकर्ताओं के बल पर सशक्त होगी. इस समय महानगर प्रमुख किशोर कुमेरिया, सुशीला नायक, सुरेखा खोब्रागडे, विक्रम राठोड आदि उपस्थित थे.