नाबालिग युवती को घर में कैद कर दिये सिगारेट के चटके
नागपुर के यशोधरा नगर की घटना

* पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
नागपुर /दि.14 – नाबालिग युवती को घर में कैद रख सिगारेट के चटके देते हुए मारपीट कर धमकी दिये जाने की घटना यशोधरा नगर में उजागर हुई है. इस प्रकरण में यशोधरा नगर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. आरोपियों के नाम नौशाद अली नियाज अली (18), शहिस्ता बेगम (45), नियाज अली (47), शाहरुख अली (23) और रुबी परवीन (18) है.
जानकारी के मुताबिक झिंगाबाई टाकली गांव में रहने वाले 27 वर्षीय भाई द्वारा दी गई शिकायत के मुताबिक 16 वर्षीय पीडिता 10 वीं कक्षा में पढती है. जनवरी में वह कुछ न बताते हुए घर से चली गई. उसके बाद मानकापुर पुलिस स्टेशन में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज की गई थी. दो दिनों बाद खुद पुलिस स्टेशन पहुंची. लेकिन परिवार के साथ घर जाने तैयार न रहने से उसे कलमेश्वर के बाल निरीक्षण गृह में रखा गया था. 7 अगस्त को भाई के दोस्त ने संपर्क कर उसकी बहन नौशाद के घर के पास दिखाई देने की जानकारी दी. पश्चात परिवार में उसकी तलाश की. 10 अगस्त की शाम 6.30 बजे के दौरान नौशाद अली नियाज अली (18) के घर के पास वह दिखाई दी. उसके चेहरे पर सुजन और मारपीट के निशान के साथ ही हाथ-पैर पर जख्म दिखाई दिये. पश्चात उसे भाई पुलिस स्टेशन ले गया. वहां दी गई जानकारी के मुताबिक नौशाद अली ने उसे सिगारेट के चटके देकर घर में कैद रखा था. बाहर जाने पर भी उसे रोका जाता था. घर में उसकी मां शहिस्ता बेगम, पिता नियाज अली, भाई शाहरुख अली और उसकी पत्नी रुबी परवीन को मारपीट बाबत बताया, तब उन्होंने भी उसे गालीगलौज कर धमकी दी.





